JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने का मामला, 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, रॉड और डंडे से की पिटाई, पामगढ़ क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसो गांव में घर में घुसकर रॉड और डंडे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, भैंसो गांव का मुकेश लहरे दुकान चलाता है. यहां चंडीपारा का आकाश जायसवाल आया और 5 पैकेट सिगरेट, 10 गुटखा लिया, फिर उसने रुपये नहीं दिया. दुकानदार ने जब रुपये की मांग की तो उसने गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी. दुकानदार ने इसका वीडियो बना लिया. यहां बदमाश ने फिर आने की बात कही और 2 घण्टे बाद 5 बदमाश आए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

इस दौरान घर में घुसकर रॉड और डंडे से पिटाई की और मोबाइल से वीडियो डिलीट करने दबाव बनाया. रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने आरोपी आकाश जायसवाल, विकास यादव, विशाल मरकाम, सूरज कश्यप, संजय कश्यप को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!