JanjgirChampa Fraud Arrest : कोलवाशरी का फरार कांटा लिपिक गिरफ्तार, 19.75 टन कोयला का गबन कर हो गया था फरार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई, डेढ़ साल बाद हुई गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने महावीर कोलवाशरी के लिपिक ईश्वरी पटेल को 19.75 टन कोयला कीमती 1 लाख 20 हजार के गबन के मामले में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, मामला 28 दिसम्बर का है. कोरबा जिले के कुसमुंडा से 2 ट्रकों में कोयला लोड होकर आया, जिसे कांटा लिपिक ईश्वरी पटेल ने ट्रकों का वजन किए बिना पर्ची जारी कर दिया. फिर ट्रकों से कोयला अनलोड के वक्त सुपरवाइजर को कोयला कम होने का संदेह हुआ और दोनों ट्रकों का वजन कराया गया. इस दौरान एक ट्रक में 7.05 टन और दूसरे ट्रक में 12.70 टन कोयला कम पाया गया. फिर आरोपी कांटा लिपिक ईश्वरी पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज था. इस दौरान आरोपी के उसके गांव खोहा गांव में होने की सूचना मिली. फिर पुलिस ने आरोपी ईश्वरी पटेल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!