JanjgirChampa News : सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम, DSP योगिताबाली खापर्डे ने दी जानकारी…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान के तहत सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गईं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

आमजन को बताया गया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना है। साथ ही नागरिकों से कानूनों का पालन करने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!