Kisaan School MushuRoom Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ आयोजित, छग के 7 जिलों से आए मशरूम उत्पादक किसान, उड़ीसा से भी पहुंचे किसान, विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि, मशरूम मित्र सम्मान से सम्मानित किए गए 10 मशरूम उत्पादक किसान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया. छग में पहली बार आयोजित ‘मशरूम महोत्सव’ में 7 जिलों जाजंगीर-चाम्पा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, बस्तर, महासमुंद, धमतरी के किसान, मशरूम उत्पादक बड़ी संख्या में शामिल हुए, वहीं उड़ीसा से भी यहां किसान पहुंचे थे. इस दौरान किसानों में व्यापक उत्साह भी दिखा और कृषि वैज्ञानिकों ने भी शिरकत की. इस मौके पर 10 मशरूम उत्पादकों को ‘मशरूम मित्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया. मशरूम महोत्सव में विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत की सभापति उमा राजेन्द्र राठौर, बलौदा जनपद के सभापति चुड़ामणि राठौर, भिलाई की पत्रकार निधि भारद्वाज, जाटा-बहेराडीह की सरपंच पुनाबाई मरकाम मौजूद थे. मशरूम महोत्सव में किसानों ने भी अपना अनुभव साझा किया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से लोगों को मशरूम की महत्ता, रोजगार के ज्यादा अवसर और पैरा का उपयोग कर पराली नहीं जलाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने लोगों को प्रेरित किया गया. मशरूम महोत्सव के माध्यम से मशरूम उत्पादक किसानों ने एक-दूसरे से अनुभव साझा किया.

 



कार्यक्रम को सफल बनाने किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, जिला ब्यापार उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला, प्रगतिशील किसान संदीप तिवारी, राजकुमार साहू, रामाधार देवांगन, अजय अग्रवाल, हिमांशु साहू, प्रकाश साहू, विकास साहू, अविनाश धीवर रुखमणि पाण्डेय सिवनी, छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के मछली पालन व डेयरी के मास्टर ट्रेनर व असेसर श्रीमती सावित्री पॉल, गिरवर पटेल महुदा च, डॉ. रामदयाल यादव, डॉ. कैलाश बरेठ देवरी, डॉ. भंजय गबेल, डॉ हेमित बैनर्जी देवरी, डॉ मुकेश सागर सरपंच अमरुआ, पूर्व सरपंच चन्द्रकला श्रवण कश्यप, जांजगीर की सावित्री साहू, सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, क़ृषि सखी शशि कर्ष, बाबूलाल यादव, श्रवण कश्यप, पिंटू कश्यप आदि का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम को सफल संचालन क़ृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. खेमादास महंत व आभार केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन ने व्यक्त किया. अतिथियों एवं किसानों ने आयोजन की सराहना की और कहा कि हर साल ऐसा आयोजन होना चाहिए, क्योंकि इससे किसानों को बड़ा अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मशरूम प्रतियोगिता में कोरबा की परमेश्वरी सिंह रही प्रथम
किसान स्कूल में पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में मशरूम प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कोरबा की मशरूम उत्पादक व छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के मशरूम उत्पादन के मास्टर ट्रेनर श्रीमती परमेश्वरी सिंह ने बाजी मारी और उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया. परमेश्वरी ने मशरूम केक समेत मशरूम का पावडर, सूखा मशरूम, अचार, बड़ी, पापड़, सूप, बिस्किट और मशरूम से निर्मित कई अन्य खाद्य सामग्री स्टॉल में प्रदर्शित किया. इसी तरह दूसरा स्थान उत्तम पटेल बिलासपुर मशरूम लेब एन्ड ट्रेनिंग सेंटर ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान स्थानीय जिले के मुलमुला के रोहित साहू ने पैरा पुटू का जीवंत प्रदर्शनी में हासिल किया. प्रतियोगिता में शामिल भोला यादव मशरूम नेटवर्क कमरीद,सविता पटेल परसापाली चोरिया, नित्या मशरूम फार्मिंग कोरबा, कोमल साहू मशरूम फार्म परसापाली, मेवालाल साहू पलाड़ीकला, बाराद्वार, अरपा मशरूम फार्मिंग बिलासपुर, कविता मरावी क़ृषि सखी सुखरीखुर्द कोरबा, धनबाई राजन क़ृषि सखी धुरकोट जांजगीर को सांत्वना पुरस्कार से प्रदान किया गया. इसी प्रकार बिहान के एफएलसीआरपी पुष्पा साहू, क़ृषि सखी श्याम बाई साहू पलाड़ीकला, दीनू सुमन पटेल छोटू मशरूम फार्म बिर्रा, अभिजीत भट्ट उड़ीसा, गणेश राम साहू जैजैपुर आदि को मशरूम महोत्सव के मशरूम प्रतियोगिता में सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

मशरूम वैज्ञानिक और मशरूम ट्रेनरों का हुआ सम्मान
क़ृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. खेमादास महंत, मशरूम वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान, छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के मशरूम का मास्टर ट्रेनर व असेसर धनेश्वर माझी, भोजराम यादव महासमुंद, परमेश्वरी सिंह कोरबा को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!