Champa Death News : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर जुट गई थी लोगों की भीड़, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर चांपा. चाम्पा क्षेत्र के कमरीद गांव के तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम पुरुषोत्तम यादव है और वह तालाब नहाने के लिए गया था. मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई थी. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कमरीद गांव के तालाब में पुरुषोत्तम यादव, नहाने के लिए गया था और वह तालाब में डूब गया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को तालाब से बाहर निकाल कर शव को मर्च्युरी भेजवा दिया है. आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!