कबीर दास जयंती पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में विशेष गतिविधि का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक कुमार अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संत कबीर के आदर्शों, विचारों तथा उनके दोहों के माध्यम से नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की हिन्दी शिक्षिका श्रीमती हन्ना देवी द्वारा संत कबीर दास के जीवन परिचय एवं उनके व्यक्तित्व पर सारगर्भित भाषण के साथ हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि संत कबीर भारतीय समाज के महान संत, समाज सुधारक एवं निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख कवि थे। उनके दोहे आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

उन्होंने कहा कि कबीर दास के दोहे हमें प्रेम, सच्चाई, परोपकार, सहिष्णुता तथा विनम्रता से परिपूर्ण आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही उन्होंने आडंबरों और दिखावे का त्याग कर आत्मचिंतन करने, अहंकार को समाप्त करने तथा अपनी वाणी को मधुर एवं संयमित रखने का संदेश दिया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कबीर के अनेक प्रेरणादायक दोहों का उल्लेख करते हुए उनके गूढ़ अर्थ भी विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दो दलों में विभाजित होकर संत कबीर के प्रसिद्ध दोहों का सामूहिक गायन किया गया। दोनों दलों ने उत्साह एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं आकर्षक बना दिया। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी पूरे मनोयोग से कार्यक्रम का आनंद लिया तथा संत कबीर के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को संत कबीर के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सत्य, सदाचार, मानवता, भाईचारे एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संत कबीर के विचारों को वर्तमान समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!