JanjgirChampa Fraud Arrest : ज्वेलरी दुकान संचालक हुआ ठगी का शिकार, नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी, गिरवी रखकर भागे थे बदमाश, 2 आरोपी और कार जब्त, दोनों आरोपी भेजे गए जेल…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश अमन सोनी और अमित सोनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी, बलौदाबाजार के रहने वाले हैं. पुलिस ने कार को भी जब्त किया है.

 



दरअसल, पामगढ़ में ज्वेलर्स हिमांशु सोनी के पास 3 युवक पहुंचे और मंगलसूत्र को सोने का बताया. फिर 40 हजार में गिरवी रखकर भाग गए थे. इस दौरान ज्वेलर्स को ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने मंगलसूत्र को चेक किया तो नकली निकला. इस पर उसने पामगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया, फिर पुलिस ने कुछ ही घण्टे में दोनों आरोपी अमन सोनी और अमित सोनी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!