Champa Accident : ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों को आई चोट, चांपा थाना के पास का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना के पास ऑटो ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी है. हादसे में 2 महिला और एक पुरुष को चोट आई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 



जानकारी के अनुसार, बाइक में 2 महिला और एक पुरुष सवार होकर मुक्ताराजा गांव से चांपा आए हुए थे. यहां से वापस अपने गांव मुक्ताराजा गांव जा रहे थे, तभी थाना के पास पहुंचे हुए थे. इसी दौरान ऑटो ने बाइक सवार तीनों लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों को चोट आई है.

error: Content is protected !!