Janjgir Accident Death : ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, मौके पर पुलिस अफसर…

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के सरखों गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया और हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और लोगों ने चक्काजाम कर दिया. मृतक युवक का नाम सतीश कश्यप है, जो नैला के भाठापारा का रहने वाला था. घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर ड्राइवर भाग गया था, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : असम के प्रभारी भूपेश बघेल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, छग के इन नेताओं को जगह मिली... देखिए सूची...

सड़क हादसे में युवक की मौत होने और आक्रोशित लोगों द्वारा चक्काजाम करने की सूचना के बाद CSP योगिताबाली खापर्डे, सिटी कोतवाली टीआई जयप्रकाश गुप्ता, नैला उपथाना के टीआई रंजीत कंवर पहुंचे और घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल बुलाया गया. इस दौरान मुआवजा की मांग को लेकर 5 घण्टे से चक्काजाम जारी रहा. खबर लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था. इस वजह से नैला-पहरिया मुख्यमार्ग बाधित था.

error: Content is protected !!