Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से कॉपर प्लेट की चोरी के मामले में फरार प्लांट के 3 इलेक्ट्रिशियन आरोपी और कॉपर प्लेट खरीददार एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने JSW प्लांट से कॉपर प्लेट की चोरी के मामले में फरार प्लांट के 3 आरोपी इलेक्ट्रिशियन और प्लेट खरीददार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. तरौद गांव के बसंत नायक ने चोरी के कॉपर प्लेट की खरीदी की थी.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा क्षेत्र में तरौद में स्थित सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान कुछ लोग चोरी की नीयत से कॉपर प्लेट की चोरी कर भाग रहे थे. इस दौरान भागते समय प्लांट का इलेक्ट्रिशियन आरोपी जलेश्वर प्रसाद केंवट को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था. फिर पुलिस ने आरोपी इलेक्ट्रिशियन जलेश्वर प्रसाद केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

मामले में अकलतरा पुलिस फरार प्लांट के अन्य 3 आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी. इस दौरान पुलिस ने फरार प्लांट के इलेक्ट्रिशियन 3 आरोपी संतोष रजक, दिनेश राठौर, गोपेश कुमार साहू और कॉपर प्लेट के खरीददार बसंत नायक को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!