Janjgir-Baloda Arrest : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहरिया गांव से की गई गिरफ्तारी, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी विजय नारंगे को पहरिया गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नारंगे अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी विजय नारंगे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

पुलिस ने आरोपी विजय नारंगे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!