Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, ‘छवि खराब और परेशान करने की साजिश’, ‘जो भी आरोप है, वह गलत है’… Video 

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर एल्डरमैन बनाने के लिए ढाई लाख लेने का आरोप लगा है. व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद हलचल मच गई है. सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नंबर से व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है. फिर कुछ समय बाद शरद शर्मा के नंबर से पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. इसके बाद, शरद शर्मा ने हैक होने की बात लिखी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि उनकी छवि को खराब और परेशान करने की साजिश की गई है, जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत है. उनके द्वारा इस तरह से किसी प्रकार से काम नहीं किया गया है. उन्हें शरद शर्मा ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा वो सब किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!