Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 15 में घर के पास खड़ी 2 कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी. आगजनी से दोनों कार धूं-धूंकर जल गई. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.
दरअसल, जांजगीर के वार्ड 15 में वेद कश्यप और अजय कश्यप की 2 कार घर के पास खड़ी थी. दोनों कार में आग लग गई और फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जहां दोनों कार की आग को बुझाई गई, जहां दोनों कार जलकर खाक हो गई. पीड़ित कार मालिकों ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है.

 



error: Content is protected !!