Sakti Car Fire : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की कार को बदमाशों ने लगाई आग, मालखरौदा थाना में बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के दर्राभांठा में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट की कार को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 326 (F) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कामिनी सिदार ने बताया कि वह खरसिया के सिविल अस्पताल में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर पदस्थ है. उसके नाम पर CG 13 AJ 150 नंबर की कार है. वह अपने मायके दर्राभांठा में रहती है, जहां कार से आना-जाना करती है. अपने मायके में घर के बाहर कार को खड़ी थी. इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार में आग लग दी. पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी दी, तब पड़ोसियों की मदद से कार में लगी आग को बुझाई गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!