Janjgir-Sheorinarayan FIR : शिवरीनारायण नगर पंचायत अध्यक्ष के कक्ष में एल्डरमेन, भाजपा कार्यकर्ता सहित 3 लोगों ने मिलकर 2 युवकों की पिटाई की, तीनों के खिलाफ जुर्म दर्ज…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष कक्ष में एल्डरमेन आयुष केडिया, भाजपा कार्यकर्ता बुदेश्वर केशरवानी और अन्नू केडिया ने मिलकर दो युवकों की पिटाई की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले एल्डरमेन सहित 3 के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 296, 351 (3), 3 (5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के वार्ड 9 निवासी सूरज यादव ने बताया कि आयुष केडिया, उसे बातचीत करने के लिए शिवरीनारायण के नगर पंचायत कार्यालय बुलाया था, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष के कक्ष में अन्नू केडिया, बुदेश्वर केशरवानी और आयुष केडिया मौजूद थे. यहां मवेशियों को गिधौरी बाजार ले जाने से रोकने पर तीनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर सूरज केशरवानी के साथ मारपीट की. तब वह बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने मारपीट करने वाले एल्डरमेन और भाजपा कार्यकर्ता सहित 3 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

Related posts:

error: Content is protected !!