JanjgirChampa Arrest : जमीन विवाद में 2 भाई ने मिलकर बड़े भाई को खाट में बांधकर पीटा, आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, BJP नेता है पीड़ित…

जांजगीर-चाम्पा. की नवागढ़ पुलिस ने जमीन बंटवारे को लेकर बड़े भाई से मारपीट करने वाले 2 सगे छोटे भाईयों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी भाई को जेल भेज दिया है. पीड़ित सन्तोष कश्यप, भाजपा नेता है, जिसे खाट पर बांधकर पिटाई की गई थी. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी भाई के खिलाफ BNS 109, 127 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. घटना में प्रयुक्त डंडे को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पुलिस के मुताबिक, संतोष कश्यप ने बताया कि उसके चारों भाईयों के बीच पैतृक जमीन का बंटवारा 2024 में हो चुका था. बंटवारे को लेकर उसके दो छोटे भाई संतुराम कश्यप, छोटेलाल कश्यप रंजिश रखे हुए थे. वह अपने दामाद से बाइक से शिवरीनारायण जा रहा था. रास्ते में उसके दोनों भाईयों ने मिलकर डंडे से मारपीट की थी और खाट में साड़ी से बांधकर भी पिटाई की थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!