JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, बिना खाद के खेती कार्य करने किसान मजबूर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा की सेवा सहकारी समिति में डीएपी, पोटाश, यूरिया और सुपरफास्फेट खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. बोआई से पहले ही किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. समिति के द्वारा समय पर खाद की उपलब्धता नहीं कराने की वजह से खाद के बिना ही किसान खेती कार्य करने को मजबूर हैं. बनाहिल और सोनसरी गांव के किसान भी खाद नहीं मिलने से काफी परेशान हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नरियरा सेवा सहकारी समिति में खाद की सप्लाई की जाए. किसानों का कहना है कि अगर समय रहते खाद नहीं मिली तो फसल बर्बाद हो जाएगी और भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!