JanjgirChampa Big News : कुटीघाट में बने ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग के ब्रिज को दोनों ओर से किया गया ब्लॉक, बेरिकेडिंग की गई, पढ़िए… 14 दिन ब्रिज पर आवागमन बंद रहेगा… विभाग के आदेश में क्या लिखा है…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला क्षेत्र के कुटीघाट के ब्रिज से वाहनों के आवागमन पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है और लोक निर्माण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. लीलागर नदी में बने ब्रिज पर दोनों ओर बेरिकेडिंग की गई है और वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है. शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग में हर दिन हजारों वाहनों और लोगों की आवाजाही होती है, वे इस व्यस्ततम मार्ग के बंद होने से परेशान हो रहे हैं. वाहन चालकों और राहगीरों को मार्ग बदलकर आवागमन करना पड़ रहा है. ब्रिज की मरम्मत के चलते 18 से 31 जुलाई तक यहां से आवागमन बंद रहेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!