JanjgirChampa Death : महानदी में डूबे बुजुर्ग का शव 24 घण्टे बाद मिला, नहाने के दौरान डूबा था, बिर्रा थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चांपा. बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव की महानदी में बुजुर्ग का शव मिला है. मृतक बुजुर्ग की पहचान बसंतपुर गांव निवासी साहेब लाल पटेल के रूप में हुई है. मामले की जांच बिर्रा पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, किकिरदा गांव की महानदी में बुजुर्ग का शव मिला है. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कल वह महानदी में नहाने के लिए गया था, तभी वह नदी के तेज बहाव में बह गया था और उसकी मौत हो गई थी. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!