Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड का सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद में मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा एक सफल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों से आए आईटीआई (ITI), बी.एससी. (B.Sc.), एम.एससी. (M.Sc.), डी.फार्म. (D.Pharm.) एवं बी.फार्म. (B.Pharm.) अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 



भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों का पंजीयन, लिखित/स्क्रीनिंग प्रक्रिया, तकनीकी एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार (एचआर इंटरव्यू) आयोजित किए गए। मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के अनुभवी चयन पैनल ने अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान, व्यक्तित्व एवं संप्रेषण कौशल का मूल्यांकन किया।

सभी चरणों के सफल समापन के उपरांत चयन समिति द्वारा विभिन्न शैक्षणिक धाराओं से कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में रोजगार हेतु किया गया। चयनित विद्यार्थियों में आईटीआई, बी.एससी., एम.एससी., डी.फार्म. एवं बी.फार्म. के अभ्यर्थी शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के उपरांत कंपनी द्वारा कुल 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनका विवरण निम्नानुसार है –
आर्यन सिंह. राजमणि, हरिशंकर, रवि कुमार, पवन कुमार, उमाशंकर संदीप कुमार, श्रीकांत डनसेना, जीवराज खटकर, लाकेश पटेल, लारेंस कुर्रे, उदय साहिश, योगेंद्र राठौर, तुषार देवांगन, विनय सिंह राठौर, बलराम राठौर, खगेश्वर प्रसाद, रितु थवाईत, तान्या साहु, गरिमा यादव, रामेश्वरी साहु, चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनमोहन सिंह जांगड़े ने मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के चयन पैनल का महाविद्यालय आगमन एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी के चयन पैनल ने विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

संस्थान के निर्देशक दीपक कश्यप ने भी इस सफल प्लेसमेंट ड्राइव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय औषधि कंपनियों के सहयोग से ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर करियर के अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सदस्य, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल तथा प्रशासनिक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!