Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रेसवार्ता की गई. इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे. प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस ने बढ़े हुए बिजली शुल्क वापस लेने, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर से लागू करने और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की है. साथ ही, यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से करने की बात कहीं है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि पहले कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाएंगे. इसके साथ ही, आम जनता से हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिजली दर वृद्धि को वापस लेने सरकार से मांग की जाएगी. फिर एकत्रित सभी आवेदनों को बिजली ऑफिस में जमा कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. बावजूद, सरकार नहीं जागी तो आंदोलन तेज किया जाएगा. इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जांजगीर-नैला नपा के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, गिरधारी यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!