JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल… डिटेल में पढ़िए… 

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रधानपाठक प्रायमरी स्कूल में पेंट उतारकर बैठा हुआ था. लोगों के आक्रोश के बाद पामगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को निलंबित कर दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

दरअसल, पामगढ़ के डोंगकोहरौद में प्रायमरी स्कूल का प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक, पेंट उतारकर बैठा हुआ था. बच्चों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी. महिला परिजन स्कूल पहुंची तो प्रधानपाठक पेंट उतारे बैठा हुआ था. आक्रोशित परिजन ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी. मौके पर पहुंचकर डायल 112 की टीम ने प्रधानपाठक को लेकर थाना पहुंची. जहां जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!