Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल ( देश के पहले किसान स्कूल ) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पामगढ़ के BSF जवान रंजीत भारद्वाज ध्वजारोहण करेंगे. वे 2013 से हिंदुस्तान के अलग-अलग बॉर्डर पर देश की सुरक्षा करते आ रहे हैं. साथ ही, वे पैंटिंग आर्ट्स के एक अच्छे कलाकार भी हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, फिर राष्ट्रगान होगा. इस दौरान देश के अमर शहीदों को नमन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि किसान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है. कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, समूह की महिलाएं, स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीयजन शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

 

error: Content is protected !!