Champa News : सरस्वती शिशु मंदिर चांपा के विज्ञान मेले में अंशिका ऐरन अग्रवाल ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

चांपा. भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण नवाचार अनुसंधान एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करना था. मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया (विद्यालय स्तरीय) विज्ञान मेले में तरुण वर्ग की कक्षा 11वीं की होनहार छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट वॉटर पॉल्यूशन (जल प्रदूषण) पर आकर्षक मॉडल तैयार किया. उन्होंने जल प्रदूषण के कारणों उसके दुष्प्रभावों तथा बचाव के उपायों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए शानदार (प्रेजेंटेशन) दिया उनके मॉडल और प्रस्तुति की शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने सराहना की. अंशिका ऐरन अग्रवाल चांपा के बरपाली चौक स्टेशन रोड स्थित डागा कॉलोनी निवासी रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स अजय मधु ऐरन अग्रवाल की सुपुत्री है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

उनकी इस उपलब्धि पर दादी कमला देवी अग्रवाल छोटे भाई लक्ष्य अग्रवाल सहित पूरे अग्रवाल परिवार तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गौर तलब है कि अंशिका लगातार विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती आ रही है. इससे पूर्व कक्षा 8वीं 9वीं और 10वीं में भी उन्होंने रैन हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संरक्षण) विषय पर उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रशंसा अर्जित की थी. उनकी निरंतर सफलता या दर्शाती है कि यह विज्ञान के प्रति गहरी रुचि रखती हैं और भविष्य में भी नवाचार तथा वैज्ञानिक सोच के क्षेत्र में नहीं उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखती हैं विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!