Kisaan School : किसान स्कूल में कल मनेगा ‘प्रकृति राखी त्योहार’, पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं, पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

जांजगीर-चाम्पा. प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे से ‘प्रकृति राखी त्योहार’ मनाया जाएगा. इस अवसर पर बिहान समूह से जुड़ी महिलाएं एवं ग्रामीण महिलाएं और बेटियां, पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेंगी.
प्रकृति राखी पर्व के दौरान महिलाओं द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास लगाए गए पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधा जाएगा. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जाएगा.

 



किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. ये हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, औषधियां और छाया देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए राखी के पवित्र पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए पेड़-पौधों को भी परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देने का संदेश दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा “पेड़ बचाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित बनाएंगे” का संदेश दिया जाएगा. साथ ही, पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

भारत के सभी राज्यों की दीदियों से अपील
किसान स्कूल प्रबंधन ने ग्रामीणों से प्रकृति राखी पर्व में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनअभियान बनाने की अपील की है, वहीं भारत के सभी राज्यों के दीदियों को इस महाभियान में शामिल होने का आग्रह किया है. उल्लेखनीय है कि इस अभियान का शुभारंभ किसान स्कूल प्रबंधन ने पांच साल पहले रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पूर्व शुरू किया था, जो अनवरत जारी है और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!