Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रकाश खैरवार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की ने बताया था कि प्रकाश खैरवार लगातार मानसिक रूप से परेशान कर मिलने के लिए दबाव बना रहा है. साथ ही, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur : पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया, SSP ने जारी किया आदेश...

इधर, जांच के बाद अकलतरा पुलिस छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रकाश खैरवार को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

Related posts:

error: Content is protected !!