Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

अकलतरा. श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बनाहील में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान में दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ खगेश महाराज निवासी अकलतरा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ.

 



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य पी.के. नायडू, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य आर.जी. तिवारी एवं शासकीय आईटीआई अकलतरा के प्राचार्य सी.एल. गोड़ उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषभ शिक्षण संस्थान के संचालक डॉ. जय कुमार जैन ने की, वहीं संस्था सचिव अंकित जैन विशेष रूप से मौजूद रहे. संचालक डॉ. जय कुमार जैन ने संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

मुख्य अतिथि नायडू ने प्रशिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. विशिष्ट अतिथि आर.जी. तिवारी ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप एवं इंटर्नशिप की जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया. उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों की सराहना की. सी.एल. गोड़ ने प्रशिक्षार्थियों की मेहनत और लगन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

दीक्षांत समारोह के इस गौरवमयी और हर्षोल्लास से भरे अवसर पर, संस्थान स्तर और राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक देकर सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया गया. अंत में संस्था सचिव अंकित जैन द्वारा भावभीनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आमंत्रित अतिथियों का शाल व स्मृति-चिह्न से आत्मीय सम्मान किया गया.
तत्पश्चात समस्त प्रशिक्षार्थी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान एवं प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए और नम आंखों से भगवान को विदाई दी. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राहुल राठौर द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में दुर्गा टण्डन,अनुज जैन,संध्या सिंह,सरिता पटेल, चंद्ररुपा कश्यप,संदीप कुर्रे,अशोक पाण्डेय,अनामिका सिंह,सुनीता पाण्डेय,पायल दास,रश्मि मरकाम,समरीन मिर्जा,राजेश,भास्कर कश्यप, विद्या जायसवाल,अविनाश चौहान,नरेंद्र पाटले, पुष्पेंद्र कुमार,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट सहित समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!