Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद… डिटेल में जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के सीएमओ और अध्यक्ष के खिलाफ के कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. पार्षदों का आरोप है कि सीएमओ संजय सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा मनमानी तरीके से काम किया जा रहा है. साथ ही, नगर पालिका के कामकाज में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए हैं. प्रदर्शन कर रहे पार्षदों की मांग है कि पूरे की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने और उचित कार्रवाई की जाए. इसे लेकर पार्षदों ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

पार्षदों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, अकलतरा नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है. पिछले 15 माह से नगर के सभी वार्डों के विकास कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित किए गए थे, जिसे सीएमओ और अध्यक्ष के द्वारा बिना किसी वजह निरस्त कर दिया गया. इसके अलावा अकलतरा में लंबित पयेजल, नाली साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को अनदेखा किया जा रहा है. साथ ही, 15 माह से नगर पालिका में भुगतान किए गए विभिन्न मद की राशि एवं भावपत्र के माध्यम से किए गए भुगतानों की निष्पक्ष जांच कराए और भौतिक सत्यापन की मांग की है.

error: Content is protected !!