JanjgirChampa Big News : मेसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक प्रा.लि. के कोल डिपो में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन और वाहनों सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के कन्हाईबंद गांव में स्थित मेसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक प्रा.लि. के कोल डिपो में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है. जिसमें मशीन और वाहनों सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया है.

 



जानकारी के अनुसार, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा संबंधित फर्म को पूर्व में नोटिस जारी कर बिना सक्षम स्वीकृति किए जा रहे विकास/निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण जारी होने की सूचना पर कलेक्टर के निर्देश पर जांजगीर तहसीलदार शशिभूषण सोनी, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश सरस्वती घोष, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश एवं संबंधित हल्का पटवारी हरिशंकर कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य जारी पाया गया. इसके बाद, तहसीलदार ने मशीन और वाहनों सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है और उसे विभाग के सुपुर्द में रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!