Janjgir Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने खोखरा गांव से किया गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी शेषनारायण राठौर को खोखरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : महिला कांग्रेस में 17 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए सूची...

पुलिस देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शेषनारायण राठौर देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शेषनारायण राठौर के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी शेषनारायण राठौर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : हाथी को परेशान करने के मामले में वन विभाग की कार्रवाई, 3 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, कुदमुरा के जिलगा गांव का मामला

Related posts:

error: Content is protected !!