Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

सक्ती. चंद्रपुर पदयात्रा समिति सक्ती के अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को महाराजा अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका के समीप विधि-विधान के साथ किया गया. कार्यक्रम में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रथम पदयात्री मांगेराम अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, टेमर गांव के सरपंच चंद्रकुमार सोनी उपस्थित रहे.

 



कार्यालय उद्घाटन से पूर्व सक्ती के विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी एवं आचार्य राजेंद्र शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई. इसके बाद अतिथियों ने श्रीफल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

इस अवसर पर अतिथियों ने सक्ती से चंद्रपुर तक लगातार 27 वर्षों से आयोजित की जा रही पदयात्रा के लिए समिति को शुभकामनाएं दीं. वक्ताओं ने कहा कि यह पदयात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है, जिसमें प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

उद्घाटन कार्यक्रम में जिले सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं माता रानी के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. समिति की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

कार्यक्रम में चंद्रपुर पदयात्रा समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल (चूड़ी वाले) सहित संतोष साव, राकेश टंडन, रघु मीरी, अमित देवांगन, शुभम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, कालू, सोनू, लाला सोनी, राजू जायसवाल, कान्हा गोयल, कालू रघुनाथ, मनीष (श्री जी), विजय मित्तल, राजू कुकरेजा एवं बंटी शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे समिति के द्वारा सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!