Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पकरिया ( झूलन ) गांव की बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई. इसके बाद मौके पर मौजूद 3 युवकों ने मां, बेटी को पानी में बहता देखकर उन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. तीनों युवकों के इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवकों के जज्बे की सराहना की.

 



दरअसल, पकरिया ( झूलन ) गांव की मां और उसकी बेटी, दोनों नहर में नहाने गए थे. इस दौरान नहर के तेज बहाव में दोनों बह रहे थे, जिन्हें 3 युवक सत्येंद्र सूर्यवंशी, रामभरोस सारथी और टोनी प्रकाश खूंटे ने नहर में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद नहर में बह रहे दोनों मां, बेटी को बाहर निकाला है.

error: Content is protected !!