जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग छोटेलाल साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है. मासूम बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी छोटेलाल साहू, खरौद के तिवारी पारा का का रहने वाला है.








दरअसल, 8 वर्षीय बच्ची घर में अकेली थी. उसके माता-पिता बाहर काम करने गए थे. इस बीच 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल साहू ने बच्ची को अपने घर की छत में ले गया था. जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद मासूम बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता दी. तब परिजन शिवरीनारायण थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग छोटेलाल साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.