Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद… मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 23 में दो अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर महिला से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लूट कर बदमाश फरार हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी विजय पांडेय, एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यार्क और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी. फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

 



 

दरअसल, जांजगीर के वार्ड 23 में घर में महिला अकेली थी. इस दौरान 2 अज्ञात बदमाश घर के अंदर घुसे और उसके साथ मारपीट की. फिर सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

एडिशनल एसपी डॉ. यूलैंडन यॉर्क ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अमरिया पारा में लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी. घटना के समय महिला अकेली थी. इस दौरान 2 बदमाशों ने घर अंदर घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों की पतासाजी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

error: Content is protected !!