Sakti Big News : प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने का मामला, युवक का मिला है शव, ग्रामीणों में आक्रोश…

सक्ती. थाना हसौद में थाना प्रभारी के रूप में प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू दिनांक 22.11.2026 की रात्रि में गस्त पर थे कि उनको ग्राम डोमाडीह में तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिये अकेले जुआ रेड करने मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी व पुलिस को आते देखकर जुआडियान भाग गये जिसमें से एक व्यक्ति तालाब में कूद गया। बाद में जानकारी मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का नाम महेश केंवट पिता बिहारी लाल केंवट उम्र 38 वर्श पता डोमाडीह है जो वापस घर नहीं आया। जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू की गंभीर लापरवाही माना एवं दिनांक 24.11.2026 को जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन अटैच किया है। प्रकरण की जांच के आदेश पारित करते हुये प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डभरा/ चन्द्रपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : सिर पर पत्थर पटककर हत्या का मामला, रायपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य को भेजा जा चुका है जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!