Hamla : लड़ाई करने से मना करना शख्स को पड़ा भारी, आरोपी ने धारदार वस्तु से किया वार, FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के वार्ड 4 में लड़ाई करने से मना करने पर गाली-गलौज, मारपीट कर युवक पर धारदार वस्तु से वार किया गया है. घटना से युवक को चोट आई है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपी शंकर सिदार और लतेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh : रेत का अवैध परिवहन करने वाले हाइवा को महिलाओं ने रोका, रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से महिलाओं में नाराजगी, मौके पर पहुंचे SDM, TI और खनिज अमला, एक हाइवा पर की गई कार्रवाई...

दरअसल, रिपोर्टकर्ता अरुण केंवट के चचेरे भाई अनिल केंवट से शंकर सिदार और लतेल विवाद कर रहे थे. जब रिपोर्टकर्ता ने विवाद करने से मना किया तो आरोपी तैश में आ गए और गाली-गलौज, मारपीट करते हुए दोनों आरोपियों ने धारदार वस्तु से उस पर वार कर दिया. घटना से उसे चोट आई है. मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!