Janjgir Arrest : 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी दुकान संचालक गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी दुकान संचालक राजू कहरा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी जांजगीर के कहरा पारा का रहने वाला है.

 



पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर के कहरापारा में दुकान संचालक, दुकान के पास शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके दुकान के पास 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी राजू कहरा को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!