Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी योगेंद्र मानिकपुरी और अजय खरे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी, अकलतरा के वार्ड 13 और 15 के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर निवासी नवीन झा ने बताया था कि वह अकलतरा स्टेशन के पास पानी खरीदकर फोन-पे कर रहा था. इस दौरान वहां दो युवक पहुंचे और पानी की बॉटल मांगने लगे, जिन्हें पानी देने से मना किया तो कुछ दूर उसके पीछे आकर कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देते उसके साथ मारपीट की. इस बीच उसका मोबाइल और पर्स नीचे गिर गया था, जिसे दोनों युवकों ने लेकर भाग गए. मारपीट की वजह से उसे चोट आई है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, जांच के दौरान अकलतरा पुलिस ने आरोपी अजय खरे, योगेंद्र मानिकपुरी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!