Sakti Police News : युवक के सिर पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी की तलाश जारी, 2 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, बाराद्वार थाना का मामला

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने युवक के सिर पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी राम अवतार बरेठ की तलाश में जुटी हुई है. मामले के दो आरोपी गौतम दास महंत, राहुल गोंड़ उर्फ इल्ली की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के आईपीसी की धारा खिलाफ 307, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



दरअसल, बाराद्वार के मंगल भवन के पास धनीराम मारकंडे बैठा था. उसी समय तीन युवक बाइक में आकर धनीराम के सिर पर टांगी से जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे, जिसमें से दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

बाराद्वार पुलिस द्वारा सायबर सेल की मदद से फरार आरोपी राम अवतार बरेठ की पतासाजी की जा रही है. पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर लेने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!