Gambler Arrest : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने हरदीडीह गांव में जुआ खेलने वाले 3 जुआरी को गिरफ्तार किया है और तीनों जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



जैजैपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेल जा रहा है. इसकी सूचना पर जैजैपुर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी उदेराम, फिरत राम और उदित कुमार के कब्जे से 4 हजार 30 रूपये, 52 पत्ती तास और बोरी फट्टी को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

पुलिस ने जुआरी उदेराम, फिरत राम और उदित कुमार के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!