Janjgir News : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले बाप-बेटे समेत 3 आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी, फरार एक आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. युवक रविशंकर ने मारपीट से क्षुब्ध होकर जहर सेवन कर सुसाइड की थी. मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन के बयान के आधार 3 आरोपियों रामस्वरूप कश्यप, उसके बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 308, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले का एक आरोपी फरार है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तरी नहीं हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Sakti News : …जब बाइक से निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, फिर… देखिए VIDEO…

दरअसल, 6 जनवरी छेरछेरा त्योहार के दिन भाठापारानैला के युवक रविशंकर के घर में रामस्वरूप कश्यप, बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप ने मारपीट की थी. इससे युवक के कान में चोट आई थी. मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक रविशंकर ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर सेवन से मौत की बात सामने आई थी.

मामले में कार्रवाई को लेकर परिजन ऑफिस गए, तब पुलिस जागी और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद, आरोपी रामस्वरूप कश्यप, बेटे भरत कश्यप और शत्रुहन कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लेकिन एक आरोपी अब भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!