Accident Point : सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद हरकत में प्रशासन, अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया, ये की है प्लानिंग… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. पकरिया झूलन गांव जंगल के पास सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत की घटना के बाद अकलतरा SDM, PWD के SDO, यातायात पुलिस प्रभारी और मुलमुला थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया. हादसे के बाद अफसर अलर्ट नजर आए हैं. अफसरों ने निरीक्षण के बाद इस प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए निर्णय लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

आपको बता दें कि 10 दिसंबर रविवार को बलौदा निवासी बीजेपी नेता ओमप्रकाश सोनी, उनके बेटे शुभम सोनी, बहु नेहा, उनकी दीदी रेवती, बहनोई सरजू प्रसाद की ट्रक और कार की भिड़ंत से मौत हुई थी. शिवरीनारायण में शादी के बाद दुल्हन को लेकर बलौदा लौट रहे थे और पकरिया ग़ांव के जंगल के पास ट्रक-कार में जोरदार टक्कर हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : नारायणपुर जिले में पदस्थ TI सस्पेंड, बस्तर आईजी ने की बड़ी कार्रवाई, टीआई पर लगे गम्भीर आरोप...

हादसे में पांचों की मौत हो गई थी और कार के परखच्चे उड़ गए थे. इसके बाद आज अकलतरा SDM, PWD के SDO, यातायात पुलिस प्रभारी और मुलमुला थाना प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया है.

इसे भी पढ़े -  Baheradih News : चार साल बाद फिर सिवनी पहुंचा बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र, किसान स्कूल के संचालक की पहल लाई रंग, पहले सिवनी में होती थी धान खरीदी, चार साल पहले बदलकर कोसमंदा किया गया था केंद्र, किसानों की समस्या को लेकर कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक उठाई गई थी आवाज

Related posts:

error: Content is protected !!