JanjgirChampa Big News : बेकाबू कंटेनर खेत में उतरा, कंटेनर में भरे थे 20 से 25 भैंसा, हादसे के बाद मौके से ड्राइवर फरार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी गांव में बेकाबू कंटेनर खेत में उतर गया. कंटेनर में 20 से 25 भैंसा भरे थे. मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है. हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया है.

 



दरअसल, रायपुर पासिंग नम्बर का कंटेनर, बिर्रा की ओर से चाम्पा तरफ मुख्य मार्ग में जा रहा था. इसी दौरान तालदेवरी गांव के पास कंटेनर खेत में उतर गया. सूचना के बाद बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर से आवाज आने पर गेट खोला तो पुलिस भी हैरान रह गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

कंटेनर में 20 से 25 भैंसा भरे हुए थे. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. राहत की बात रही है कि कंटेनर पलटा नहीं है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि कंटेनर में 20-25 भैंसा भरे हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!