JanjgirChampa Big Update : गोठान में 37 मवेशियों की मौत का मामला, जिला पंचायत CEO ने बनाई जांच टीम, SDM के नेतृत्व में बनी 4 सदस्यीय जांच टीम, CEO ने दिए ये खास निर्देश… पढ़िए..

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के चंगोरी गांव के गोठान में 37 मवेशियों की मौत के मामले ने जिला पंचायत CEO आरके खूंटे ने जांच टीम गठित की और अकलतरा SDM विक्रांत अंचल के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच टीम बनी है. जांच टीम में उप संचालक पंचायत, उप संचालक कृषि और उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा शामिल है. जिला पंचायत सीईओ ने जांच टीम को 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.

 



आपको बता दें, चंगोरी के गोठान में 37 मवेशियों की मौत के बाद हड़कम्प मच गया था और अकलतरा के नायब तहसीलदार चन्द्रकुमार साहू रविवार को मौके पर पहुंचे थे. यहां मृत 37 मवेशियों का पंचनामा तैयार किया था. सोमवार को प्रशासनिक अफसर फिर पहुंचे और वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने मृत मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम किया. शुरुआती जांच के बाद वेटनरी डॉक्टर ने मवेशियों की मौत जहर से होने की बात कही है. हालांकि, सैम्पल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

जिला पंचायत सीईओ आरके खूंटे ने 37 मवेशियों की मौत मामले में अकलतरा एसडीएम के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की है और 3 दिनों में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!