JanjgirChampa Big News : दूसरी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, मुंहबोला मामा पर लगा आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की नैला उपथाना की पुलिस ने चॉकलेट का लालच देकर दूसरी कक्षा की बच्ची से रेप की कोशिश करने वाले आरोपी मुंहबोले मामा को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. आरोपी सरखों गांव का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 511 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

दरअसल, बच्ची घर में अकेली थी, तभी वह पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट देने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया. इसके बाद उससे छेड़छाड़ कर रेप करने की कोशिश की गई. घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : मंदिर की भूमि का अनधिकृत पंजीयन कर तीन वर्षों तक किया धान विक्रय, ₹2.20 लाख की बोनस राशि के अनियमित आहरण का मामला, संबंधित कृषक, समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!