Sakti Big News : सरपंच के द्वारा गोठान के पेड़ों को काटकर ले जाने पर ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत, तहसीलदार पहुंचे मौके पर, ग्रामीणों के सवाल, क्या इस बार होगी कार्रवाई ?

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के आमनदुला गांव के सरपंच के द्वारा गोठान के पेड़ों को काटकर ट्रैक्टर से घर ले जा रहा था, तभी ग्रामीणों के द्वारा लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को पकड़कर मालखरौदा SDM से शिकायत की गई. इसके बाद मौके पर मालखरौदा तहसीलदार अनुराग भट्ट पहुंचे और पेड़ों को काटकर सरपंच के द्वारा ले जाया जा रहा था. मामले की पंचनामा कार्रवाई कर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के द्वारा पूर्व में भी 80 पेड़ों को काटकर बेचा जा चुका है. इस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है और आगे भी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के द्वारा उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने बात कही गई है.

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सरपंच पर पहले भी पेड़ों को काटने का आरोप लग गया चुका है और शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने से सरपंच के हौसले बुलंद है. यही वजह है कि गोठान के पेड़ों को काटा गया है. अब देखना होगा, इस बार के मामले पर सरपंच पर कार्रवाई होती है कि नहीं ?

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!