Covid JN.1 Cases in India: बढ़ रहा कोरोना का कहर, देश में नए वैरिएंट के अबतक 69 मामले आए सामने; इस राज्य में सबसे ज्यादा अधिक मरीज

Covid JN.1 Cases in India: बढ़ रहा कोरोना का कहर, देश में नए वैरिएंट के अबतक 69 मामले आए सामने; इस राज्य में सबसे ज्यादा अधिक मरीज

 



नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। कोरोना वायरस के जेएन.1 वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार (25 दिसंबर) को 69 मामले सामने आए। वहीं, रविवार को जेएन.1 वैरिएंट के 63 मामले सामने आए थे। सब वैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित ज्यादतर मरीज होम क्वारंटाइन हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोना से तीन संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,170 हो चुकी है। कर्नाटक से 34 मामले, महाराष्ट्र से 9, गोवा से 14, केरल से 6, तमिलनाडु से 4 और तेलंगाना से 2 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

गोवा से सामने आए वैरिएंट JN.1 के सबसे ज्यादा मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 293 मरीज कोविड से रिकवर भी हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कोविड के सब वैरिएंट JN.1 के 66 मरीज हैं। सब वैरिएंट JN.1 के सबसे ज्यादा मामले गोवा से सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी इस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

कोरोना के बढ़ते मामले से लोग घबराएं नहीं: डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
भले ही देश में कोरोना के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह चिंता का विषय नहीं। डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने आगे कहा कि लोग हवादार वातावरण में रहें। वहीं, अस्वस्थ्य लोगों से बिना मास्क पहने मिलने से बचें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!