KBC में आए Ishan Kishan और Smriti Mandhana, सचिन तेंदुलकर के सवाल पर फंसे, एक बार में गंवा दी 2 लाइफलाइन

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की होस्टिंग कर रहे हैं।

 



केबीसी में आए भारतीय क्रिकेटर-
इस बीच भारतीय क्रिकेट के शानदार विकेटकीपर ईशान किशन और भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी स्मृति मंधाना क्रिसमस के अवसर पर केबीसी में एक साथ नजर आए। बता दें कि स्मृति मंधाना इस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हैं और ईशान किशन सभी फॉर्मेट में पुरुष टीम के सदस्य हैं।

दोनों ने ग्रैड फिनाले वीक की शुरुआत की-
दोनों ने क्रिसमस पर केबीसी के ग्रैंड फिनाले वीक की शुरुआत की और केबीसी में क्विज के साथ फैंस को एंटरटेन भी किया। स्मृति मंधाना और ईशान किशन ने क्विज काफी अच्छा खेला और 12.5 लाख की धनराशि जीती। दोनों ने 12वें सवाल पर 12.5 लाख रुपये जीते।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

सवाल पर छोड़ा गेम-
दोनों ने 13वें सवाल पर गेम को क्विट कर दिया, जिस पर उन्हें 25 लाख मिलना था। उन्होंने सभी लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था और उन्हे सवाल का जवाब नहीं मालूम था। दोनों ने 12वें सवाल के लिए जब 12 लाख 50 हजार जीते तो यह सवाल क्रिकेट से संबंधित था।

सवाल- किस भारतीय क्रिकेटर ने उस मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था?

ऑप्शन- राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, सौरव गांगुली और जवागल श्रीनाथ।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

एक सवाल पर इस्तेमाल की दो लाइफलाइन-
स्मृति और ईशान ने शुरू में फोन ऑफ फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। ऐसे में दोस्त ने जवाब देते हुए कहा कि जवागल श्रीनाथ हो सकता है। इस बीच दोनों को अभी भी यकीन नहीं था और दोनों ने एक और लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।

ये था सही जवाब-
इस बीच दोनों ने अपनी एक और लाइफ लाइन और आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। दोनों के पास सही जवाब देने के दो मौके थे। ऐसे में दोनों ने पहले श्रीनाथ कहा, जो गलत था और फिर उन्होंने कहा कि अनिल कुंबले जो सही था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!