JanjgirChampa Big News : बस की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर बस में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने रोड हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर बस में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी रघुपाल सिंह, मान सिंह, भरत सिंह, राहुल सिंह, शंकर, विकास सिंह को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 427, 294, 506 के तहत FIR दर्ज किया है. सभी आरोपी सेमरा गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

दरअसल, सेमरा गांव का प्रकाश सिंह, अपने भाई रामेश्वर सिंह के साथ मुड़पार गांव जा रहा था, तभी सामने से आ रही बस ने ठोकर मार दी. बाइक चालक प्रकाश सिंह की मौके पर मौत हो गई. इस बीच कुछ लोगों के द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर बस में तोड़फोड़ की गई और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

मामले में नवागढ़ पुलिस ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम करने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!