Hit And Run Law: ‘कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए’, सरकार ने की ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे नए ‘हिट एंड रन’ कानून को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर दिया है। इस बीच मंगलवार देश शाम केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे संगठनों से आंदोलन वापस लेने का आग्रह किया है।

 



केंद्र की मोदी सरकार ने अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के साथ में बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं, हम ये भी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

#WATCH | Union Home Secretary Ajay Bhalla says, ” We had a discussion with All India Motor Transport Congress representatives, govt want to say that the new rule has not been implemented yet, we all want to say that before implementing Bharatiya Nyaya Sanhita 106/2, we will have… pic.twitter.com/14QXaVUg7t

— ANI (@ANI) January 2, 2024

इन राज्यों में प्रदर्शन
बता दें कि राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के ट्रक ड्राइवर शनिवार से ही विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए ठोक कदम उठाने की बात कही है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों की गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ सफल बैठक हुई। मंत्रालय का कहना है कि सरकार और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने ड्राइवरों से काम पर लौटने की अपील की है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!